रेव पार्टी का काला सच : लग्जरी लाइफ



रेव पार्टी: एक्‍टर अपूर्व का ब्‍लड सैंपल पॉजिटिव, क्रिकेटर को क्‍लीन चिट पर सवाल
रेव पार्टी: एक्‍टर अपूर्व का ब्‍लड सैंपल पॉजिटिव, क्रिकेटर को क्‍लीन चिट पर सवाल
मुंबई। कुछ दिनों पहले जुहू के पॉश होटल ओकवुड में रेव पार्टी करते पकड़े गये 128 लोगों में से 44 लोगों का ब्लड सैंपल पॉजीटिव पाया गया है। यह जानकारी मुंबई के पुलिस आयुक्त अरुप पटनायक ने दी है। जिन लोगों के सैंपल पॉजीटिव पाए गए हैं, उनमें अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री भी शामिल हैं। हालांकि इस पार्टी के दौरान पकड़े गए क्रिकेटर राहुल शर्मा के पिता के बयान ने सवाल खड़े कर दिए हैं। राहुल के पिता का दावा है कि उनके बेटे को इस मामले में क्‍लीन चिट मिल गई है जबकि पुलिस को अभी उनके ब्‍लड सैंपल की रिपोर्ट ही नहीं मिली है।
पटनायक ने बताया कि जिनके भी ब्लड सैंपल पॉजीटिव पाये गये हैं, उनके खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रापिक सब्सटेंश (एनडीपीएस) एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि 44 लोगों में से 2 ने एमडीएमए ड्रग का सेवन किया था। इसके अलावा 16 ने एमडीएम ड्रग के साथ-साथ चरस का भी सेवन किया था, जबकि 29 लोगों ने शराब पी हुई थी।
महत्वपूर्ण है कि यह खुलासा जुहू के होटल ओकवुड में पकड़ी गई उसी रेव पार्टी का है जिसमें पुणे वॉरियर्स के खिलाड़ी राहुल शर्मा और वेन पार्नेल भी पकड़े गये थे। मुंबई पुलिस कमिश्‍नर ने बताया कि शर्मा का ब्लड सैंपल अभी तक पुलिस को नहीं मिला है। बता दें कि पुलिस को मिले सभी 44 ब्लड सैंपल पुरुषों के हैं। यही कारण है कि एकता कपूर की ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल से मशहूर हुई टीवी अभिनेत्री शिल्पा सकलानी को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। शिल्पा और उनके पति को भी पुलिस ने इसी होटल से 20 मई 2012 को पकड़ा था।
उल्लेखनीय है कि इस रेव पार्टी का आयोजन होटल ओकवुड के मालिक विषय हांडा ने फेसबुक के जरिए किया था। पटनायक का कहना है कि इस रेव पार्टी के डीजे के पास से बरामद हुए 4 हजार ट्रेकर्स की भी रिपोर्ट आ गई है, जिसमें 95 प्रतिशत ट्रांस म्यूजिक के पाये गये हैं जो ऐसी रेव पार्टियों में उत्तेजना बढ़ाने का काम करते हैं।
Source: विनोद यादव

=======

रेव पार्टी पर रेड, 15 कॉल गर्ल्स समेत 30 गिरफ्तार
23 Jun 2012,हैदराबाद
rave-party.jpg
    हैदराबाद में भी रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक रेव पार्टी पर छापा मारकर 15 कॉल गर्ल्स समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पार्टी में कॉल गर्ल्स हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु से मंगाई गई थीं। पुलिस को वहां से अश्लील सीडी और कॉन्डम भी बरामद किए है।गिरफ्तार किए गए लोगों में बड़े कारोबारियों और नौकरशाहों के बच्चे शामिल हैं।
आंध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी जिला पुलिस ने हयातनगर के पिगलीपुरम स्थित एक रिजॉर्ट पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, रिजॉर्ट में रेव पार्टी का आयोजन श्रीनिवास रेड्डी नाम के शख्स के बर्थडे पर आयोजित की गई थी। पार्टी कॉल गर्ल्स हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु से मंगाई गई थीं। पुलिस को वहां से शराब, अश्लील सीडी, कॉन्डम, फल, फूल और कपड़े मिले हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहां से 15 कारों को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई हयातनगर के निवासियों के शिकायत पर की थी। कहा जा रहा है कि मुंबई के एक शख्स ने इस रिजॉर्ट को लीज पर लिया था।
गौरतलब है कि पिछले महीने मुंबई में इसी तरह का मामला सामने आया था। वहां के जुहू स्थित होटल ओकवुड में रेव पार्टी में 92 लोग पकड़े गए थे, जिनमें 46 लोगों की रिपोर्ट आ गई है। इसमें 44 लोगों के ब्लड सैंपल पॉजिटिव पाए गए है। जिन लोगों को ब्लड सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें फिल्म कलाकार अपूर्व अग्निहोत्री भी शामिल हैं।
======

रेव का मतलब डांस मस्ती और ड्रग्स
नवभारत टाइम्स | May 22, 2012,
 एनबीटी रिपोर्टर॥ मुंबई
रेव पार्टियों के लिए मुंबई पूरे इंडिया में मशहूर हैं। इसके अलावा गोवा , पुणे , बेंगलुरु , नई दिल्ली में भी ऐसी पार्टियां होती हैं। रेव पार्टियों का मतलब ऐसी पार्टियों से हैं जहां लड़के - लड़कियां लाउड म्यूजिक पर थिरकते हैं। बेसुध होकर नाचने के लिए यह लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं। ऐसी पार्टियों में आमतौर पर मारीजुआना , हशीश , कोकीन और नशीले पदार्थों का नशा धड़ल्ले से होता है। कई पार्टियों में पार्टीबाज खुद अपना ड्रग्स लेकर आते हैं और कई पार्टियों में आयोजकों की तरफ से मुहैया कराया जाता है। इन नशीले पदार्थों का सेवन गैरकानूनी है और ऐसा करने पर एनडीपीएस ऐक्ट के तहत गुनाह है।
मुंबई के कोलाबा , परेल एरिया का नया कॉर्पोरेट एरिया , बांद्रा , सांताक्रुज , जुहू , लोखंडवाला , वर्सोवा , आदि जगह काफी बदनाम हैं। यहां देर रात तक पार्टियां चलती हैं जिसमें फिल्मी हस्तियां , टीवी सीरियल के कलाकार , क्रिकेट खिलाड़ी , धनाढ्य परिवारों के लड़के - लड़कियां शामिल होते हैं। चूंकि ड्रग्स की कीमत काफी ज्यादा होती है , इसलिए इसे वही लोग अफोर्ड करते हैं जिनकी जेब में पैसा होता है। इस तरह की पार्टियां अक्सर रात दस बजे से शुरू होकर भोर तक चलती रहती हैं। फॉर्म हाउस या निर्जन स्थानों पर आयोजित होने वाली रेव पार्टी दो - तीन दिन तक भी चलती हैं।
कर्जत में रेव पार्टी
पिछले साल जून में रायगढ़ पुलिस ने एक ऐसी रेव पार्टी पर छापे मारे थे जो कर्जत के होटेल माउंड व्यू में हुई थी। कर्जत मुंबइकरों के लिए सैकंड होम जैसा है। यहां अनेक होटेल और रईसों के बंगले हैं। ऐसी ही एक पार्टी में एंटी नारकोटिक्स सैल का एक इंसपेक्टर अनिल जाधव अरेस्ट किया गया था। क्योंकि रेव पार्टी आयोजित करने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। इस पार्टी मंे करीब 300 लड़के - लड़कियां थी। इनकी आयु 20-25 साल थी। यहां से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई।
फिल्मी हस्ती शामिल
अक्टूबर , 2011 में एक नाइट क्लब में हुई पार्टी में बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बेटा और आदित्य पंचाली की बेटी भी रेव पार्टी में पकड़ी गई। इस पार्टी में कुल 231 लोग अरेस्ट हुई। इन सभी को एनडीपीएस ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। यह पार्टी बॉम्बे 72 डिग्री ईस्ट नाम के नाइट क्लब में चल रही थी।
सब पैसे का खेल है : पुलिस
डीएन नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विजय कुमार भोइटे के अनुसार , ' यह सब अनाप - शनाप पैसों के कारण हो रहा है। इन लोगों को यह ' गलतफहमी ' होती है कि पैसा है तो सब कुछ किया जा सकता है। बांद्रा से दहिसर में अनेक उद्योगपति - व्यापारी , फिल्म वाले , ग्लैैमर वर्ल्ड से जुड़े लोग रहते हैं। इन लोगों की पहुंच ऊपर तक है। ये लोग देर शाम को घरों से निकलते हैं और रात भर मस्ती करते हैं। '
++++++++++

रेव पार्टी का काला सच
Updated on: Sat, 23 Jun 2012
मुंबई। तेज रोशनी और धमाकेदार संगीत, बिना लय ताल के थिरकते नौजवान, लहराते और एक दूसरे से टकराते जिस्म, हर तरफ धुआं ही धुआं, फिजा में तैरती तीखी और नशीली गंध. कुछ ऐसा ही होता है रेव पार्टी का नजारा।

हाई प्रोफाइल रेव पार्टियों को ऑर्गनाइज करने से अंजाम देने तक पूरी प्रक्रिया की भाषा में कोड व‌र्ड्स का इस्तेमाल किया जाता है। पार्टी स्थल, तारीख और नशे में इस्तेमाल होने वाली चीज, हर एक का नाम तय कर दिया जाता है। अगर इस प्रक्रिया में कुछ भी गड़बड़ होती है, तो पूरी पार्टी का भंडाफोड़ हो जाता है। पिछले महीने मुंबई में जुहू के ऑकवुड प्रीमियम अपार्टमेंट में ऐसी ही एक रेव पार्टी आयोजित की गई थी। जिसमें पुलिस ने रेड मारकर आइपीएल के खिलाड़ी राहुल शर्मा, वेन परनेल के अलावा छोटे पर्दे के कलाकार अपूर्व अग्निहोत्री और उनकी पत्‍‌नी शिल्पा पकड़ी गई थीं। हालांकि इस पार्टी के लिए पूरी प्राइवेसी का इस्तेमाल किया गया था। फेसबुक पर 'डिजाइनर हिप्पीज' नाम के पेज पर 15 मई को पार्टी की पहली इन्फर्मेशन डाली गई थी।

-रेव पार्टियों की विशेष लैंग्वेज

-पार्टी का हिस्सा बनने वाले लोगों का एक खास स्लोगन होता है, मसलन ऑकवुड में हुई पार्टी का स्लोगन था 'प्रमोट म्यूजिक नॉट ड्रग्स'।

-पार्टी में एंट्री के लिए ड्रेस कोड होता है और कोड्स को बताने पर एक सिंबल दिया जाता है, जैसे- रिस्टबेंड, बड़े ग्लासेस, कलर्ड गॉगल्स इत्यादि।

-रेव पार्टी के स्पेशल कोड- क्लब ड्रग , क्रश ऑन यू (केटामाइन), कोक (कोकीन), ब्लैक टोन (अंधेरे में नशे के साथ लड़की), टाइम पास (गाजा या सस्ता नशीला पदार्थ), फन गेम (पार्टी स्थल), कैल्क्युलेटर (पार्टी का वक्त)।

-कैसे मिलता है तस्करों को बढ़ावा

दुनिया भर में नशीले पदाथरें के व्यापार को बढ़ावा देने वाले नशे के सौदागर इस धंधे को आगे बढ़ाने में गरीब और अनाथ बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए वे बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से बच्चों की तस्करी कर रहे हैं। यह बहुत खतरनाक ट्रेंड है जो लगातार बढ़ता जा रहा है। मादक पदाथरें की तस्करी करने वाले बच्चों को बाल न्याय अधिनियम के तहत बहुत कम सजा दी जाती है, जिसका तस्कर फायदा उठाते हैं।

-यूनाइटेड नेशन ऑन ड्रग ऐंड क्राइम (यूएनओडीसी) के मुताबिक, पूरी दुनिया में नशीले पदार्थो का सेवन करने वाले लोगों की संख्या तकरीबन 21 करोड़ तक पहुंच गई, यानी दुनिया की कुल जनसंख्या का लगभग 5 प्रतिशत हिस्सा ड्रग्स का आदी है।

-21 करोड़ में से हर साल लगभग 2 लाख लोग की मौत नशे की वजह से होती है।

-यूएनओडीसी के आकड़ों के मुताबिक, साल 2010 में विश्व भर में 195700 हेक्टेयर में अफीम की खेती हुई। अफगानिस्तान में विश्व भर के कुल अफीम का करीब 74 प्रतिशत हिस्सा यानी 3600 टन अफीम पैदा होती है।
-मादक पदाथरें की तस्करी दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा व्यवसाय है।
-नशीली दुनिया की एबीसीडी :
मुंबई महानगरों से लेकर छोटे गावों तक नशे का हर एक इंतजाम मौजूद है। दस हजार में बिकने वाली कोकीन की पुड़िया से लेकर दस रुपये में बिकने वाली इंक की बॉटल, सभी का इस्तेमाल नशे में होता है।
-कोकीन : इसे कोक, चार्ली या ब्लो भी कहा जाता है। इसके सेवन से नर्वस सिस्टम स्ट्यूमलेट होता है, जिससे एनर्जी बढ़ जाती है। इससे शरीर का तापमान और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। यह अफ्रीकी देशों, मलयेशिया और थाइलैंड से स्मगल होती है।
-क्रैक : यह यूरोपियन देशों और अमेरिका से आती है लेकिन इंडिया में इसकी स्मगलिंग अफ्रीकी देशों, मलयेशिया और थाइलैंड से होती है। यह कोकीन का हलका रूप है।
-चरस : यह उत्तर भारत, पाकिस्तान और हिमालय की तराई में उगाई जाती है। यह मुंबई में सड़क के रास्ते आती है।
-हेरोइन : यह ड्रग अफगानिस्तान, पाकिस्तान और म्यामार से आती है।
-गाजा : नशे के लिए इसे तंबाकू में मिलाया जाता है।
-ऐक्सटेसी : यह ड्रग लेने से यूजर्स को काफी एनर्जी मिलती है, लेकिन इसके गलत असर भी संभव हैं। जैसे- जी मिचलाना, उल्टी आना, व्यग्रता, डिप्रेशन, दिल का तेजी से धड़कना और ब्लड प्रेशर हाई होना। यदि इस ड्रग को ज्यादा दिन लिया जाए, तो दिमाग के सेल खराब हो सकते हैं। महिलाओं में इसके दुष्परिणाम जल्द आते हैं।
-केटामाइन : इस ड्रग को या तो सूंघा जाता है, या स्मोक किया जाता है। इससे दिमाग काम करना बंद कर देता है। इस क्लब ड्रग से व्यक्ति कोमा में भी जा सकता है।
==========
कुछ ऐसे होती है रेव पार्टी, यूं चढ़ता है शराब और शबाब का नशा
Source: db.com   |  10/06/2012
हैदराबाद के बंजारा हिल्स के एक अपार्टमेंट में चल रही रेव पार्टी पर छापा मारकर आंध्रा पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक शख्स पार्टी में ड्रग्स बेचने का काम करता था। पर सवाल उठता है है कि आखिर यह रेव पार्टी होती क्‍या है। आइये हम आपको बताते हैं कि इस गैरकानूनी काम में दरअसल चल क्‍या रहा होता है।

रेव पार्टी शराब, ड्रग्‍स, म्‍यूजिक, नाच गाना और सेक्‍स का कॉकटेल होता है। ये पार्टियां बड़े गुपचुप तरीके से आयोजित की जाती हैं और जिनको बुलाया जाता है वे लोग पार्टी के बारे में वे 'सर्किट' के बाहर के लोगों को जरा भी भनक नहीं लगने देते।

नशीले पदार्थ बेचने वालों के लिए ये रेव पार्टियाँ धंधे की सबसे मुफीद जगह बन गई हैं। मुंबई, पुणे, खंडाला, पुष्‍कर और दिल्‍ली के आसपास के इलाके इन रेवियों के लिए बड़ी मुफीद जगह हैं।

इन पार्टियों में आम लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। धनकुबेरों के आवार लड़के लड़कियों की कुत्सित वासनाएं पूरा करने के लिए रात के अंधेरों में इन पार्टियों का आयोजन किया जाता है।

मॉडल लड़के लड़कियां तो इन पार्टियों में अकसर देखे जाते हैं। हम भले ही लड़कों के अनुपात में लड़कियों की संख्या में कमी होने का रोना रोते हों लेकिन इन रेव पार्टियों के मामले में लड़कियों ने लड़कों को काफी पीछे छोड़ दिया है। सौ रेवियों में लड़कियों की संख्या 60 होती ही है।

महानगरों के युवक युवतियों में रेव के प्रति आकर्षण बढ़ता ही जा रहा है। इन पार्टियों में दो गैरकानूनी ड्रग्‍स चलते हैं एसिड और इक्सटैसी। इसे लेने के बाद युवा लगातार 8 घंटे तक डांस कर सकते हैं। ये ड्रग्स उनमें लगातार नाचने का जुनून पैदा करते हैं। जिनके पास पैसे होते हैं वे एसिड व इक्सटेसी जैसे महँगे ड्रग लेते हैं। जिनके पास उतना पैसा नहीं होता वे हशीश या गाँजा से ही काम चला लेते हैं।
रेव पार्टियों में 20 हजार, 30 हजार या 60 हजार वाट का म्यूजिक भी बजता है, सुपर फास्ट। इस तेज संगीत और नशे के मिश्रण से सारे बंधन टूट जाते हैं और मनुष्‍य अपने आदिम स्वरूप में आ जाता है। नाचते हुए इश्क ने जोर मारा तो कई रेव पार्टियों में उसकी व्यवस्था भी रहती है। रेव वेन्यू पर उसके लिए हट बनने लगे हैं। स्वैपिंग इज ऑलसो कूल। इसमें भाग लेने वाले बिंदास युवकों के लिए सेक्स और प्यार की नैतिकता कोई मायने नहीं रखती।
 ========

बर्थ डे पार्टी के नाम पर होती थी जिस्‍मफरोशी
Voice of Faridabad, 25-June-2012
बर्थडे पार्टी पर रेव र्पार्टी का चलन तो होता रहा है मगर आजकल इन पार्टियों में सुनियोजित ढंग से जिस्‍म परोसा जा रहा है। सोमवार को एक ऐसा ही मामला मुंबई के लोखंडवाला इलाके में सामने आया। पुलिस ने एक रेस्‍तरां में छापेमारी के दौरान 11 लड़कियों को गिरफ्तार किया जो आई तो थी बर्थडे पार्टी में शुमार होने मगर उनका मुख्‍य उद्देश्‍य जिस्‍म का कारोबार करना था। इन लड़कियों में बॉलीवुड में एक अदाकारा भी शामिल है।
मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस सेल ने इस बात का खुलासा किया कि बर्थडे पार्टी के नाम पर खुलेआम लड़कियां परोसी जाती थीं। पुलिस ने पार्टी आयोजक मोहन तोलानी के साथ रेस्टोरेंट के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। मिड डे अखबार के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी तोलानी अपनी महिला मित्रों को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर पार्टी में बुलाता था। बर्थडे के नाम पर पार्टी में आने वाले लड़कों से तीन हजार रुपये लिए जाते थे जबकि युवतियों की एंट्री फ्री थी। पुलिस के अनुसार इन लड़कियों में से अधिकतर कॉलेज स्टूडेंट्स, मॉडल्स, एक्ट्रेस और अच्छे घर की विवाहित महिलाएं हैं। सभी पैसे और लग्जरी लाइफ के चक्कर में यहां खिंची चली आती थीं।
न्‍यूली मैरिड महिलाओं की खासी मांग
पुलिस ने बताया कि जिन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है उसमें ज्‍यादातर नई नवेली शादीशुदा महिला हैं। उन्‍होंने बताया कि पति से खुश ना होने के कारण ये महिलाएं इस धंधे में उतर जाती हैं और इसके चलते उन्‍हें पैसे भी मिल जाते हैं। पुलिस ने बताया कि नई नवेली महिलाओं में ज्‍यादातर ग्‍लैमर को लेकर एक भ्रम सा होता है। वो खाली समय में (जब पति बाहर हो) तो वो अपनी सेक्‍सुअल चाहत पूरा करने के लिये इस तरह की पार्टियों का हिस्‍सा बन जाती हैं।
कुछ ऐसे होता है जिस्‍म का सौदा
पार्टी में सबसे पहले लड़के-लड़कियों की एक-दूसरे से पहचान कराई जाती है। ड्रिंक के बाद लड़के तय करते हैं कि उसे किस लड़की के साथ जाना है। इसके बाद मोल-भाव होता है और सभी अपने-अपने पार्टनर के साथ मौज मस्ती के लिए अपने ठिकाने निकल जाते हैं। लड़कियों को महिला सुधार गृह भेज दिया गया है जबकि उनके पुरुष साथियों से पूछताछ जारी है।
==========



एक्‍ट्रेस सोफिया ने बुलाया था आईपीएल खिलाडि़यों को रेव पार्टी में
Voice of Faridabad, 25-June-2012
 मुंबई।आईपीएल खिलाडि़यों की मुंबई की रेव पार्टी में  मौजूदगी ने सबको चौंका कर रख दिया था। चमचमाती लाइटों के बीच लगभग 38 लड़कियों वाली रेव पार्टी में एक नया खुलासा सामने आया है जिसके मुताबिक मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोफिया हयात ने आईपीएल प्लेयर राहुल शर्मा और वायने पर्नेल को मुंबई के ऑकवुड प्रीमियर होटल में आयोजित रेव पार्टी में बुलाया था।
मुंबई पुलिस के मुताबिक पब्लिक रिलेशंस रिप्रजेंटेटिव नम्रता कुमार ने हयात को पर्नेल और अन्य प्लेयर को रेव पार्टी में लाने को कहा था। गौरतलब है  कि रेव पार्टी में छापेमारी के दौरान पुणे के खिलाड़ी राहुल शर्मा और पर्नेल हिरासत में लिए गए थे। नम्रता कुमार हयात के जरिए पर्नेल के संपर्क में आई थी। एक मैगजीन के फोटो शूट के दौरान हयात की नम्रता से दोस्ती हुई थी। पुलिस के मुताबिक कुमार ने हयात को पार्टी में आने का न्योता दिया था। पर्नेल ने खुद पुलिस को दिए बयान में कहा था कि वह अपनी एक मित्र के कहने पर पार्टी में गया था।  
उसकी मित्र एक पीआर रिप्रजेंटेटिव को जानती थी। पर्नेल के मुताबिक उसे बताया गया था कि होटल में बर्थ डे पार्टी है। उधर हयात ने भी कहा है कि वह पर्नेल को जानती है लेकिन राहुल शर्मा के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। हयात के मुताबिक वह रविवार शाम 7 बजे पार्टी में जाने वाली थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने छापा मार दिया। हयात के मुताबिक उसे पता था कि पर्नेल न तो शराब पीता है और न ही ध्रूमपान करता है।



टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

भाजपा का संकल्प- मोदी की गारंटी 2024

रामसेतु (Ram - setu) 17.5 लाख वर्ष पूर्व

चंदन है इस देश की माटी तपोभूमि हर ग्राम है

Ram Navami , Hindus major festival

हम भाग्यशाली हैं कि मोदी जी के कार्यकाल को जीवंत देख रहे हैं - कपिल मिश्रा