महाशिवरात्रि : सृष्टि के सृजनकर्ता शिव और शक्ति स्परूपा पार्वती के मिलन का महान पर्व



सन 2022 में यह पर्व 01मार्च 2022 को है
----------
सृष्टि के सृजनकर्ता शिव और शक्ति स्परूपा पार्वती के
मिलन के इस महान योग महाशिवरात्री की हार्दिक शुभकामनायें।
आज का दिन आपको मंगलमय हो...
  
 महाशिवरात्रि पर कल्याण के देवता की पूजा
शिव शब्द का अर्थ ही कल्याण है। भगवान शिव को कल्याणकर्ता इसलिए भी कहा गया है, क्योंकि उन्होंने सृष्टि का सृजन किया है। वे संपूर्ण ब्रह्मांड के रचयिता हैं। वे निराकार और अनादि हैं। वे सदा हैं और सर्वदा रहें। इसीलिए उन्हें सदाशिव भी कहा गया है। इसका यह भी अर्थ है कि वे सदा ही सबका कल्याण करते हैं। उनकी विशेषता यह है कि वे आशुतोष अर्थात बहुत थोड़े से संतुष्ट होने वाले हैं। इसीलिए उनकी पहुंच तो सब तक है ही, वे भी सभी की पहुंच में हैं। उनकी प्रसन्नता के लिए केवल उनका ध्यान और थोड़ा-सा जल ही पर्याप्त है। उनकी कोई जन्मतिथि नहीं है, क्योंकि जब से यह संसार है, वे तभी से हैं। बल्कि उसके पहले से हैं और जब प्रलय में सारी सृष्टि विलीन हो जाएगी, तब भी केवल वे ही रहें । इसीलिए वे शाश्वत हैं। यही कारण है अन्य देवताओं की जहां जयंती या प्राकट्य दिवस मनाया जाता है, शिवजी के विवाह की रात्रि महारात्रि  के रूप में व्रत-उपवास के साथ मनाई जाती है। कारण यह सृजन का पर्व है और सृजन का ही संदेश देता है। प्राय: रामायण, महाभारत सहित सभी प्रमुख पुराणों में भगवान शिव के विवाह की कथा अत्यंत विस्तार से मिलती है। जहां पूर्व पत्नी देवी सती के अग्नि स्नान के बाद भगवान शिव ने नए सिरे से देवी पार्वती का पाणिग्रहण किया। पाणिग्रहण अर्थात विवाह की यही रात्रि महाशिवरात्रि के रूप में अनंतकाल से सनातन धर्मावलंबियों के बीच पूज्य पर्व के रूप में मनाई जाती है।

अनंत रूपधारी शिव
भगवान शिव निराकार हैं। वे सर्वव्याप्त हैं, अत: उनका कोई निश्चित स्वरूप नहीं है। वे निराकार हैं, अत: लिए रूप में पूजे जाते हैं। उनके साकार रूप की परिकल्पना भी भक्तों ने की है। उन्हें हिमालय और श्मशान का वासी बताया है तो जटाजूटधारी, सर्पविभूषित, चंद्र मंडित, रूद्राक्ष से शृंगारित, बाघंबर लपेटे और नंदी की सवारी करने वाला भी निरूपित किया गया है। उन्हें पशुपति भी कहा गया है, जिसकी व्याख्या यह दी गई है कि मनुष्य और प्राणीमात्र पशु हैं, जो शिव अर्थात पति, अर्थात स्वामी के पाश से बंधे हैं। उनके साकार स्वरूप के नाना वर्णन पुराणों और शास्त्रों में मिलते हैं। एक मुख, तीन मुख, पंच मुख के अलावा अनंत मुखों से भी शिव के स्वरूप को व्यक्त किया गया है। उनके पूजनक्रम में पश्चिम मुख मंडल का पृथ्वीतत्व के रूप में, उत्तर मुख को जल तत्व के रूप में, दक्षिण मुख को तेजस तत्व के रूप में, पूर्व मुख मंडल को वायुतत्व के रूप में तथा उध्र्व मुखमंडल का आकाश तत्व के रूप में अर्चन करने का विधान हमारे ग्रंथों में उल्लेखित है। इस तरह पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि एवं आकाश जो कि परम तत्व हैं और जिनसे सारी सृष्टि चर-अचर का निर्माण हुआ है इनका संरक्षण-पोषण व पूजन किया जाता है।
 
पूजा में इनका करें उपयोग
शिव पूजा में दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगाजल, बिल्वपत्र, ऋतुफल, पुष्प, जनेऊ, श्रीफल, सुपारी, गंंध, अक्षत, पंचमेवा, धूप-दीप, नैवेद्य आदि का अर्पण करना चाहिए।

- पं. श्यामनारायण व्यास

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

विश्व व्यापी है हिन्दुओँ का वैदिक कालीन होली पर्व Holi festival of Vedic period is world wide

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

भाजपा की सुपरफ़ास्ट भजनलाल शर्मा सरकार नें ऐतिहासिक उपलब्धियां का इतिहास रचा

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण

रामसेतु (Ram - setu) 17.5 लाख वर्ष पूर्व

दीवान टोडरमल के समर्पण शौर्य पर हिन्दुत्व का सीना गर्व से चौंडा हो जाता है - अरविन्द सिसौदिया Diwan-Todar-Mal

भारत को आतंकवाद के प्रति सावचेत रहना ही होगा - अरविन्द सिसोदिया