कांग्रेस राज में कानून-व्यवस्था चौपट : वसुंधरा राजे




कांग्रेस राज में कानून-व्यवस्था चौपट : वसुंधरा
विसं.जयपुर।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा कि असम में रह रहे मारवाडिय़ों की सुरक्षा एक गंभीर चिंता का विषय है। मारवाडिय़ों की सुरक्षा के लिए वे हर लड़ाई लडऩे के लिए तैयार है। राजे विप्र फाउण्डेशन (असम) के तत्वाधान में वृहतर मारवाड़ी समाज की ओर से गुवाहाटी में उनके सम्मान में हुई सभा में बोल रही थीं। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों को आगामी चुनावों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए न्यौते के रूप में पीले चावल भी दिए।
राजे ने वहां सभा में कहा कि राजस्थान में भी स्थितियां अच्छी नहीं है, वहां भी विकास के साथ-साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति चौपट हो गई है। भाजपा शासन में राजस्थान देश के पांच विकसित प्रदेशों में गिना जाने लगा था। अब वह गिरकर 16वें स्थान पर आ गया है। आधुनिक राजस्थान बनाना है तो दिसम्बर में होने वाले महासंग्राम में प्रवासी राजस्थानियों की भागीदारी भी जरूरी है। अपनी इस बहन और बेटी के खातिर भाजपा की राजस्थान में सरकार बनवाएं। राजे का प्रवासी राजस्थानियों ने गुवाहाटी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। विप्र फाउण्डेशन के रतन शर्मा, सुशील ओझा ने राजे को असम की झांपी भेंट की। इस कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया, विधायक किरण माहेश्वरी, बंशीधर बाजिया, पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर सहित कई नेता मौजूद थे।


टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

भाजपा का संकल्प- मोदी की गारंटी 2024

रामसेतु (Ram - setu) 17.5 लाख वर्ष पूर्व

अम्बे तू है जगदम्बे........!

नेशन फस्ट के भाव से सभी क्षेत्रों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं - देवनानी

Ram Navami , Hindus major festival