राजस्थान में 199 में से 145 विधायक करोड़पति


राजस्थान में 199 में से 145 विधायक करोड़पति
भाजपा के 120 और कांग्रेस के 14 एमएलए के पास एक करोड़ या उससे अधिक संपत्ति
भास्कर न्यूज. जयपुर

राजस्थान के 145 विधायक करोड़पति हैं। इनमें सत्तारूढ़ भाजपा के 162 में से 120, कांग्रेस के 21 में से 14 एमएलए के पास एक करोड़ या इससे अधिक संपत्ति है। बसपा के दो, नेशनल पीपुल पार्टी व निर्दलीय के चार-चार, एनयूजेडपी (जमींदारा पार्टी) का एक विधायक, करोड़पति एमएलए में शुमार हंै।

प्रत्याशियों की ओर से चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्रों के आधार पर राजस्थान इलेक्शन वाच ने 199 विधायकोंं के वित्तीय व आपराधिक विश्लेषण में यह जानकारी जुटाई। विधायकों की औसत संपत्ति की बात करें तो भाजपा की 4 करोड़ 17 लाख 43 हजार 99 रुपए है, जबकि कांग्रेस की 9 करोड़ 41 लाख 26 हजार 618 रुपए। बसपा विधायकों की औसत संपत्ति दोनों प्रमुख दलों से ज्यादा 12.06 करोड़ है। तमाम विधायकों की कुल औसत संपत्ति 5.81 करोड़ रुपए रही। जो पिछले चुनाव (2.08 करोड़ रुपए) से 3.73 करोड़ रुपए ज्यादा है। इस बार 73 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं, पिछले चुनाव में ऐसे एमएलए की संख्या 46 प्रतिशत ही थी।

35 पर देनदारियां

पैंतीस विधायकों ने अपनी देनदारियां 50 लाख या इससे अधिक बताई हैं। इनमें भाजपा विधायक प्रेमसिंह ने 46.02 करोड़, कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह 40.12 करोड़ और आदर्श नगर से भाजपा विधायक अशोक परनामी 16.90 करोड़ रुपए शामिल हैं।

विधायकों का वित्तीय व आपराधिक विवरण

दल करोड़पति विधायक आपराधिक मामले

भाजपा 120 / 28

कांग्रेस 14 / 5

बसपा 2 / 0

निर्दलीय 4 / 2

एनपीपी 4 / 1

एनयूजेडपी 1 / 0

90 विधायक पिछले चुनाव में करोड़पति थे

वर्ष 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में विश्लेषित 197 विधायकों में से 90 विधायक (46 प्रतिशत) करोड़पति थे। इनमें भाजपा के 78 में से 38, कांग्रेस के 93 में से 44, 14 निर्दलीय में से 5 और अन्य पार्टियों के 3 एमएलए करोड़पति थे।

27 एमएलए ने आयकर घोषित नहीं किया

२७ विधायकों ने अपने आयकर विवरण घोषित नहीं किए। आयकर में अधिकतम आय घोषित करने वालों में भाजपा विधायक प्रेमसिंह 4.56 करोड़, अशोक परनामी ने 2.94 करोड़ व रतन जलधारी ने 2.74 करोड़ रुपए वार्षिक आय का ब्यौरा दिया।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

चंदन है इस देश की माटी तपोभूमि हर ग्राम है

भाजपा का संकल्प- मोदी की गारंटी 2024

रामसेतु (Ram - setu) 17.5 लाख वर्ष पूर्व

हम भाग्यशाली हैं कि मोदी जी के कार्यकाल को जीवंत देख रहे हैं - कपिल मिश्रा

नेशन फस्ट के भाव से सभी क्षेत्रों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं - देवनानी