मैं कहता हूं महंगाई रोको, वे कहते हैं मोदी रोको : नरेंद्र मोदी

कांग्रेस पूरे ९ साल से एक ही काम कर रही है , महंगाई बढ़ाओ !
--------------
मैं कहता हूं महंगाई रोको, वे कहते हैं मोदी रोको : नरेंद्र मोदी
Monday, March 03, 2014
ज़ी मीडिया ब्यूरो

-मैं कहता हूं महंगाई रोक, वे कहते हैं मोदी रोको। मैं कहता हूं अन्याय रोको, वे कहते हैं मोदी रोको। विरोधी दलों का एक ही एजेंडा है-मोदी रोको लेकिन निर्णय देश की जनता को करना है।

-मेरा किसी से राजनीतिक विरोध नहीं है। बिहार सरकार विकास के झूठे वादे करती है। आतंकवाद मानवता का विरोधी है। नेपाल की सीमा संकट बन गई है। आतंकवादियों को बिहार की धरती पसंद आने लगी है। आतंकवाद से लड़ने के लिए वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठना होगा। गरीबों का विकास करना भाजपा की प्राथमिकता है। सेक्युलरिज्म कुछ लोगों के लिए सत्ता की बूटी है। यह फरेब है। ये लोग देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस देश के सामने मुद्दा है-महंगाई और भ्रष्टाचार। लेकिन इनके लिए सेक्युलरिज्म वोट बैंक की राजनीति है।

-मोदी ने चंपारण की बंद पड़ी चीनी मिलों पर निशाना साधा। नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर मोदी ने कहा कि लोग बंद कमरे में बड़े प्यार से मिलते हैं लेकिन बाहर फोटो खिंचाने में परेशानी होती है। जनता दोहरापन बर्दाश्त नहीं करेगी। एनडीए का विस्तार तेजी से हो रहा है। मोदी ने पूछा कि आजादी के 60 साल बाद भी बिहार में महिलाओं एवं बहनों को आज भी खुले में शौच जाना पड़ता है। बिहार में केवल 23 प्रतिशत घरों में शौच की सुविधा है। इस समस्या से हमें मुक्ति दिलानी है।

-मोदी ने कहा कि मैं देश की समस्याओं का हल खोजने की कोशिश करता हूं लेकिन विरोधी दल मोदी का हल ढूढ़ने में लगे हैं। आने वाला दशक दलित, वंचितों, पिछड़ों का होने वाला है। चुनाव का बिगुल बजने पर थर्ड फ्रंट वाले जगते हैं और चुनाव के बाद फिर पांच साल के लिए सो जाते हैं।

-बिहार के मुजफ्फरपुर में `हुंकार` रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने जो शांति, एकता और सद्भाव का परिचय दिया है, उसे वह प्रणाम करते हैं। मैं बिहार के लोगों का नमन करता हूं। वोट बैंक की राजनीति में डूबे हुए नेता लोगों की पीड़ा नहीं समझ सकते। अपनी पटना रैली का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि उन्हें सुरक्षा मिले या न मिले लेकिन बेकसूरों की जान नहीं जानी चाहिए। मोदी ने पूछा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए निर्दोषों को क्यो मारा जा रहा है।

-इसके पहले भाजपा के साथ गठबंधन करने वाले लोकजनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान ने कहा कि साल 2002 के बाद गुजरात में दंगे नहीं हुए। मोदी के नेतृत्व में देश में बदलाव आएगा। पासवान ने कहा कि पूरे देश में मोदी की आंधी है।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

विश्व व्यापी है हिन्दुओँ का वैदिक कालीन होली पर्व Holi festival of Vedic period is world wide

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

भाजपा की सुपरफ़ास्ट भजनलाल शर्मा सरकार नें ऐतिहासिक उपलब्धियां का इतिहास रचा

रामसेतु (Ram - setu) 17.5 लाख वर्ष पूर्व

दीवान टोडरमल के समर्पण शौर्य पर हिन्दुत्व का सीना गर्व से चौंडा हो जाता है - अरविन्द सिसौदिया Diwan-Todar-Mal

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण

भारत को आतंकवाद के प्रति सावचेत रहना ही होगा - अरविन्द सिसोदिया