महिलाओं पर अत्याचार, शासन चुप क्यों

महिलाओं पर अत्याचार, शासन चुप क्यों

महिलाओं को घर की इज्जत माना जाता है, उनकी सुरक्षा को इज्जत का प्रश्न माना जाता हे।
यह महिला सुरक्षा के लिये बेहद जरूरी है। तब सरकार चलाने वाले राजनैतिक दल और प्रशासन तंत्र के अधिकारीगण इसे अपनी इज्जत का सवाल क्यों नहीं बनाते ? कम ज्यादा यह प्रश्न सभी जगह है और इस तरह के कृत्यों पर सांठगांठ नहीं वरन कठोर सजा कीे उदाहरण प्रस्तुत किये जानें चाहिये ! कानून में नहीं सरकार चलाने वालों की कमजोरी से यह सब हो रहा ह।।


---------------
देह व्यापार से मना करने पर महिला के स्तन काटे
Sun, 23 Mar 2014
http://www.jagran.com/news/national-cuted-woman-breast-after-refusing-prostitution-11179595.html
थाणे, [महाराष्ट्र]। स्तब्ध कर देने वाली एक घटना में 24 वर्षीय एक महिला के देह व्यापार से मना करने पर उसके स्तन काट दिए गए। कुंभरवाड़ा-भिवंडी के पुलिस इंस्पेक्टर राजन सास्ते ने बताया, 'पीड़ित महिला को गुजरात से भिवंडी लाकर एक वेश्यालय में बेच दिया गया। उससे जबरदस्ती देह व्यापार कराने की कोशिश की गई।'जब उस महिला ने वेश्यालय की महिला संचालक की बात नहीं मानी तो उसके स्तन काट डाले गए। पुलिस के अनुसार, महिला के शरीर पर कई जगह लोहे की छड़ से दागे जाने के भी निशान हैं, आरोपियों ने उसके दांत भी तोड़ दिए। बाद में कुछ लोगों ने महिला को बचाया और शहर के आईजीएम अस्पताल ले गए। उसे अब थाणे के जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है। पीड़िता बोलने की स्थिति में नहीं है।

वेश्यालय की महिला संचालक 34 वर्षीय रूबी को दो पुरुषों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पुरुषों पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।
--------------------
नौकरी का झांसा दे महिला फैशन डिजाइनर से कराई गई वेश्यावृत्ति
Tue, 07 Jan 2014
http://www.jagran.com/news/national-prostitution-by-a-woman-named-of-job-in-dubai-10992088.html
अकेला (मिड-डे), मुंबई। दुबई में नौकरी का झांसा देकर एक महिला फैशन डिजाइनर से 25 दिनों तक वेश्यावृत्ति कराई गई। पीड़िता ने मुंबई के खार और दुबई के दिएरा पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
बेंगलूर की रहने वाली पीड़िता मुंबई के गोरेगांव इलाके में रहती है। एक नामी रीयल एस्टेट कंपनी में काम करने वाली पीड़िता ने फैशन डिजायनिंग में डिप्लोमा भी कर रखा है। लिहाजा, वह फैशन जगत में भी भाग्य आजमा रही थी। शिकायत के मुताबिक, 13 मई, 2013 को एक दोस्त के माध्यम से पीड़िता की मुंबई के खार इलाके में 'मेमसाब' के नाम से बुटीक चलाने वाली अंजलि अग्रवाल से मुलाकात हुई थी। अंजलि ने पीड़िता को बताया कि दुबई में भी उनका एक बुटीक है, जहां उन्हें एक असिस्टेंट मैनेजर की जरूरत है। अंजलि ने पीड़िता को इस काम के लिए कथित तौर पर चार लाख रुपये प्रति महीने वेतन देने का प्रस्ताव दिया। महिला दुबई जाने के लिए राजी हो गई। आरोप है कि अंजलि ने पीड़िता से वीजा, एयर टिकट और वहां रहने पर आने वाले खर्च के तौर पर 10 लाख रुपये भी झटक लिए।
पीड़िता अंजलि के साथ 1 जून, 2013 को दुबई पहुंची, जहां से दोनों को हयात अपार्टमेंट (होटल) ले जाया गया। 3 जून को उसके साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। इसके बाद 27 जून तक उससे 11 अलग-अलग लोगों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अंजलि पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के वकील ने हयात होटल से सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। अंजलि ने हालांकि आरोपों को बकवास बताया है।

मुंबई की स्टेज डांसर से हैदराबाद में सामूहिक दुष्कर्म
शिवा देवानाथ। महानगर की एक स्टेज डांसर से हैदराबाद में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक गैरसरकारी संस्था की मदद से वर्सोवा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
अंधेरी निवासी पीड़िता ने बताया कि गत 30 दिसंबर को उनके इवेंट कोऑर्डिनेटर ने हैदराबाद में शो करने की बात कही। इसके अगले दिन वह हैदराबाद के लिए रवाना हुई, जहां हवाई अड्डे पर उन्हें लेने के लिए चार व्यक्ति आए थे। आरोप है कि चारों उन्हें किसी अंजान जगह पर ले गए और शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। अचेत अवस्था में सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसी हालत में मुंबई जाने वाली एक बस में बिठा दिया। पुलिस बस का टिकट बुक कराने वाले इस्माइल शेख की तलाश में जुटी है।



टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

विश्व व्यापी है हिन्दुओँ का वैदिक कालीन होली पर्व Holi festival of Vedic period is world wide

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और आतंकवाद दियाः भजन लाल शर्मा bjp rajasthan

भाजपा की सुपरफ़ास्ट भजनलाल शर्मा सरकार नें ऐतिहासिक उपलब्धियां का इतिहास रचा

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

सिसोदिया से जब इस्तीफा लिया तो अब स्वयं केजरीवाल इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे - अरविन्द सिसोदिया

रामसेतु (Ram - setu) 17.5 लाख वर्ष पूर्व