नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल, मंत्रियों की सूची और उनके विभाग




नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल,  मंत्रियों की सूची और उनके विभाग

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो/बिमल कुमार
http://zeenews.india.com

नई दिल्‍ली : देश के 15वें प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों का आधिकारिक ऐलान मंगलवार सुबह कर दिया गया। गौर हो कि मोदी मंत्रिमंडल में राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्‍वराज, नितिन गडकरी, एम वेंकैया नायडू, शिवसेना के अनंत गीते समेत 45 मंत्री शामिल किए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार को शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों के विभागों का बंटवारा मंगलवार को कर दिया गया है। मंत्रियों की सूची इस प्रकार है :

प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी): कार्मिक, लोक शिकायत व पेंशन, आणविक ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग। अन्य महत्वपूर्ण नीतिगत विभागों तथा मंत्रालयों का बंटवारा किसी मंत्री को फिलहाल नहीं किया गया है।


मंत्रियों के नाम और उनके विभाग

कैबिनेट मंत्री:

राजनाथ सिंह : गृह मंत्रालय

सुषमा स्वराज : विदेश मंत्रालय, प्रवासी भारतीय मामलों का मंत्रालय

अरुण जेटली : वित्त, कॉरपोरेट मामला, रक्षा मंत्रालय

एम वेंकैया नायडू : शहरी विकास, आवास व शहरी गरीबी उन्मूलन, संसदीय कार्य मंत्रालय

नितिन गडकरी : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी

डीवी सदानंद गौड़ा : रेलवे

उमा भारती : जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन

नजमा ए हेपुल्ला : अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय

गोपीनाथ राव मुंडे : ग्रामीण विकास, पंजायती राज, पेयजल व स्वच्छता

रामविलास पासवान : उपभोक्ता मामला, खाद्य व सार्वजनिक वितरण

कलराज मिश्र : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम

मेनका गांधी : महिला व बाल विकास विभाग

अनंत कुमार : रासायनिक व उवर्रक

रविशंकर प्रसाद : संचार और सूचना प्रौद्योगिकी, कानून व न्याय

अशोक गजपति राजू पसुपति : नागरिक उड्डयन

अनंत गीते : भारी उद्योग व सार्वजनिक उद्यम

हरसिमरत कौर बादल : खाद्य प्रसंस्करण उद्योग

नरेंद्र सिंह तोमर : खनन, इस्पात, श्रम एवं रोजगार

जुआल ओरांव : जनजातीय मामला

राधा मोहन सिंह : कृषि

थवर चंद गहलोत : सामाजिक न्याय व अधिकारिता

स्मृति ईरानी : मानव संसाधन विकास

हर्षवर्धन : स्वास्थ्य व परिवार कल्याण


राज्य मंत्री :

जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह : पूर्वोत्तर क्षेत्रों का विकास (स्वतंत्र प्रभार), विदेश मंत्रालय, प्रवासी भारतीय मामलों का मंत्रालय

इंद्रजीत सिंह राव : नियोजन (स्वतंत्र प्रभार), सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन (स्वतंत्र प्रभार), रक्षा

संतोष कुमार गंगवार : कपड़ा (स्वतंत्र प्रभार ) संसदीय कार्य मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन

श्रीपद येसो नाइक : संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार), पयर्टन (स्वतंत्र प्रभार)

धर्मेद्र प्रधान : पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस (स्वतंत्र प्रभार)

सर्बनंद सोनोवाल : कौशल विकास, उद्यमशीलता, युवा मामले व खेल (स्वतंत्र प्रभार)

प्रकाश जावड़ेकर : सूचना व प्रसारण (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय मामला

पियूष गोयल : विद्युत (स्वतंत्र प्रभार), कोयला (स्वतंत्र प्रभार), नवीन व नवीनीकृत ऊर्जा (स्वतंत्र प्रभार)

जितेंद्र सिंह : विज्ञान व प्रौद्योगिकी (स्वतंत्र प्रभार), भू विज्ञान (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत व पेंशन, आण्विक ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग

निर्मला सीतारमन : वाणिज्य व उद्योग (स्वतंत्र प्रभार), वित्त, कॉरपोरेट मामला

जीएम सिद्देश्वरा : नागरिक उड्डयन

मनोज सिन्हा : रेलवे

निहालचंद : रासायनिक व ऊवर्रक

उपेंद्र कुशवाहा : ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पेयजल एवं स्वच्छता

पी राधाकृष्णन : भारी उद्योग व सार्वजनिक उद्यम

किरन रिज्जु : गृह मंत्रालय

कृष्ण पाल : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी

संजीव कुमार बलयान : कृषि, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग

मनसुखभाई धंजीभाई वासवा : जनजातीय मामला

रावसाहेब दादराव दान्वे : उपभोक्ता मामला, खाद्य व सार्वजनिक वितरण

विष्णु देव साईं : खनन, इस्पात, श्रम व रोजगार

सुदर्शन भगत : सामाजिक न्याय व अधिकारिता


गौर हो कि मोदी ने सरकार का पुनर्गठन इस तरह से किया है जिसमें एक-एक कैबिनेट मंत्री अब कई विभागों की कमान संभालेंगे। प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी की ओर से कहा गया था कि विभिन्न मंत्रालयों की गतिविधियों को साथ लाने पर बल दिया गया है जहां एक-एक कैबिनेट मंत्री उन मंत्रालयों के समूह की अगवाई करेंगे को एक दूसरे के पूरक के रूप काम कर रहे हैं। इसमें कहा गया अपने मंत्रिमंडल के गठन में मोदी ने ‘न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन’ और ‘कार्य संस्कृति एवं शासन की शैली में बदलाव लाने की प्रतिबद्धता के साथ युक्तिसंगत होने’ के सिद्धांत को अपनाया।

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

विश्व व्यापी है हिन्दुओँ का वैदिक कालीन होली पर्व Holi festival of Vedic period is world wide

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

भाजपा की सुपरफ़ास्ट भजनलाल शर्मा सरकार नें ऐतिहासिक उपलब्धियां का इतिहास रचा

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

रामसेतु (Ram - setu) 17.5 लाख वर्ष पूर्व

भारत को आतंकवाद के प्रति सावचेत रहना ही होगा - अरविन्द सिसोदिया

दीवान टोडरमल के समर्पण शौर्य पर हिन्दुत्व का सीना गर्व से चौंडा हो जाता है - अरविन्द सिसौदिया Diwan-Todar-Mal

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण