भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है 'भारत रत्न'




नई दिल्ली। भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है 'भारत रत्न'। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी।

अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता। प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में बाद में जोड़ा गया। तत्पश्चात 12 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। सुभाष चन्द्र बोस को घोषित सम्मान वापस लिए जाने के उपरान्त मरणोपरान्त सम्मान पाने वालों की संख्या 11 मानी जा सकती है। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।

पदक
मूल रूप में इस सम्मान के पदक का डिजाइन 35 मिमि गोलाकार स्वर्ण मैडल था। जिसमें सामने सूर्य बना था, ऊपर हिन्दी में भारत रत्न लिखा था और नीचे पुष्प हार था। और पीछे की तरफ राष्ट्रीय चिह्न था। फिर इस पदक के डिजाइन को बदल कर तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया। जिसके नीचे चांदी में लिखा रहता है 'भारत रत्न' और यह सफेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।

अब तक 43 व्यक्तियों को इस रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

1. डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन - 1954

2. चक्रवर्ती राजगोपालाचारी- 1954

3. डॉक्टर चन्द्रशेखर वेंकटरमण- 1954

4. डॉक्टर भगवान दास- 1955

5. सर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेक्ष्वरय्या- 1955

6. पं. जवाहर लाल नेहरु- 1955

7. गोविंद वल्लभ पंत- 1957

8. डॉ. धोंडो केशव कर्वे - 1958

9. डॉ. बिधन चंद्र रॉय- 1961

10. पुरुषोत्तम दास टंडन- 1961

11. डॉ. राजेंद्र प्रसाद- 1962

12. डॉ. जाकिर हुसैन- 1963

13. डॉ. पांडुरंग वामन काणे- 1963

14. लाल बहादुर शास्त्री- 1966

15. इंदिरा गांधी- 1971

16. वराहगिरी वेंकट गिरी- 1975

17. के.कामराज - 1967

18. मदर टेरेसा- 1980

19. आचार्य विनोबा भावे- 1983

20. खान अब्दुल गफ्फार खान - 1987

21. एम जी आर- 1988

22. डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर- 1990

23. नेल्सन मंडेला- 1990

24. राजीव गांधी- 1991

25. सरदार वल्लभ भाई पटेल- 1991

26. मोरारजी देसाई - 1991

27. मौलाना अबुल कलाम आजाद- 1992

28. जेआरडी टाटा- 1992

29. सत्यजीत रे- 1992

30. अब्दुल कलाम- 1997

31. गुलजारी लाल नंदा- 1997

32. अरुणा आसफ अली- 1997

33. एम एस सुब्बुलक्ष्मी- 1998

34. सी सुब्रामनीयम- 1998

35. जयप्रकाश नारायण- 1998

36. पं. रवि शंकर- 1999

37. अमृत्य सेन- 1999

38. गोपीनाथ बोरदोलोई- 1999

39. लता मंगेशकर- 2001

40. उस्ताद बिस्मिल्लाह खां- 2001

41. पं.भीमसेन जोशी- 2008

42. सी.एन.आर.राव- 2013

43. सचिन तेंदुलकर- 2013

2014 के सम्मानित व्यक्तित्व होंगे


44 . अटल बिहारी वाजपेयी

45. मदन मोहन मालवीय

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

विश्व व्यापी है हिन्दुओँ का वैदिक कालीन होली पर्व Holi festival of Vedic period is world wide

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और आतंकवाद दियाः भजन लाल शर्मा bjp rajasthan

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

भाजपा की सुपरफ़ास्ट भजनलाल शर्मा सरकार नें ऐतिहासिक उपलब्धियां का इतिहास रचा

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण

सिसोदिया से जब इस्तीफा लिया तो अब स्वयं केजरीवाल इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे - अरविन्द सिसोदिया

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।