सम्पूर्ण प्राणी जगत के कल्याण की सोच ही हमें “ विश्वगुरू” बनायेगी - दामोदर प्रसाद शांडिल्य

विश्व योग दिवस के क्रम में कार्यक्रम
सम्पूर्ण प्राणी जगत के कल्याण की सोच ही हमें “ विश्वगुरू” बनायेगी - दामोदर प्रसाद शांडिल्य
21वीं सदी विश्व में भारतीय संस्कृति के अभ्युदय की होगी- - दामोदर प्रसाद शांडिल्य





21 जून। सम्पूर्ण प्राणी जगत के कल्याण की सोच ही हमें “ विश्वगुरू” बनायेगी, हमारी भारतीय संस्कृति बिना किसी भेद के सम्पूर्ण प्राणी जगत के कल्याण और उन्नती के मार्ग पर चलती है। इसी आचार - विचार और भावना से ही विश्व का कल्याण होगा। अब 21 वीं सदी भारतीय संस्कृति के विश्वव्यापी अभ्युदय की होगी। यह उद्गार भारतीय जनता पार्टी, शहर जिला कोटा की ओर से विश्व योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि से रूप में दामोदर प्रसाद शांडिल्य ने व्यक्त किऐ। वे वरिष्ठ साहित्यकार , लेखक एवं जनसंघ कालिक भाजपा नेता हैं।

ट्रैफिक गार्डन मौजीबाबा की गुफा के पास आयोजित कार्यक्रम ठीक प्रातः 6.15 बजे प्रारम्भ हुआ, प्रारम्भ में योग गुरू एवं जनसंघ कालिक भाजपा कार्यकर्ता सत्यनारायण सैन ने सभी को योग अभ्यास करवाया तथा विभिन्न बीमारियों से दूर रहने के तरीके बताये। स्वांस-प्रस्वांस का महत्व समझाते हुये ध्यान मार्ग से देवदर्शन करवाने की तरकीब भी बताई।

भारतीय संस्कृति के मर्मज्ञ एवं संघ के द्वितीय सरसंघ चालक श्रीगुरूजी के विचारों पर दो पुस्तके लिख चुके वरिष्ठ साहित्यकार मुख्य अतिथि दामोदर प्रसाद शांडिल्य ने कहा “ एक अवसर था , 11 सितम्बर 1893 के दिन, विश्व धर्म संसद, लगभग 7000 धर्मज्ञों से खचाखच भरे , आर्ट इंस्टीट्यूट शिकांगो में विभिन्न देशों के श्रेष्ठतम प्रतिनिधि के मध्य स्वामी विवेकानन्द जी ने भारतीय चिन्तन को रखा और उसकी श्रैष्ठता की विश्व विजयी ध्वजा को लहराया । तब से प्रारम्भ इस यात्रा ने आज पुनः उससे उन्नत और सम्पूर्ण विश्व व्यापी दृष्य उपस्थित किया है कि सम्पूर्ण विश्व भारतीय ज्ञान के श्रैष्ठ अनुसंधान योगा को स्विकारते हुये उसके साथ कदम ताल मिला रहा है।”
उन्होने कहा “हमारा धर्म -हमारी संस्कृति युगों - युगों से सबके कल्याण की बात करती है । वह मनुष्य की ही नहीं वरन सम्पूर्ण प्राणी जगत और सृष्टि के कल्याण का विचार करती है। इसीलिये उसको अन्ततः सम्पूर्ण विश्व में सर्व स्विकार्यता प्राप्त होनी ही है।”

कार्यक्रम में योग आचार्य वैद्य नित्यानंद शर्मा ने योग से निरोग रहने के अनेकों आसनों के वारे में बताया , इस अवसर पर योग कार्यकर्ता सुश्री धन्वनतरी और सुश्री प्रियंका भी उपस्थित थीं। भाजपा जिला अध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय शहर से बाहर होने के कारण सम्मिलित नहीं हो सके।

  कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरविन्द सिसोदिया ने किया, सूचनाओं की जानकारी जिला महामंत्री अमित शर्मा ने दी, धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री जगदीश जिंदल ने किया।
कार्यक्रम की व्यवस्थायें जिला उपाध्यक्ष सतीश गोपलानी, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला मंत्री कैलाश गौतम एवं युवा नेता हितेन्द्र सिंह हाडा एवं श्याम गौड ने संभाली।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला प्रमुख गोविन्द सिंह परमार, पूर्व प्रदेश मंत्री हीरेन्द्र शर्मा, नेता खण्डेलवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खिंची, त्रिलोक सिंह, विशाल जोशी, जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष बृजमोहन सेन, अजा मोर्चा अध्यक्ष अशोक बादल, किसान मोर्चा अध्यक्ष गिरिराज गौतम, प्रभा तंवर, कृष्णा खण्डेलवाल, सीमा खण्डेलवाल, रेखा खेलवाल, कलावती नीमषे, शमशेर परनामी, कुसुम परनामी, डॉ0 आर सी गौतम,  गोपालकृष्ण सोनी, वीरेन्द्र सिंह भानावत, सचिन मिश्रा, देवेन्द्र तिवारी, चन्द्रप्रकाश नागर, प्रखर कौशल, चन्द्रशेखर नरवाल, सुनील पोकरा, पंकज साहू, अरविन्द जौहरी,राधेश्याम प्रजापति, गिरीश भार्गव, पार्षद देवेन्द्र चौधी मामा, पार्षद भगवान गौतम, अभिषेक मलेठी, सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे।

अरविन्द सिसोदिया
महामंत्री
भाजपा शहर जिला कोटा

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

विश्व व्यापी है हिन्दुओँ का वैदिक कालीन होली पर्व Holi festival of Vedic period is world wide

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और आतंकवाद दियाः भजन लाल शर्मा bjp rajasthan

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

भाजपा की सुपरफ़ास्ट भजनलाल शर्मा सरकार नें ऐतिहासिक उपलब्धियां का इतिहास रचा

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण

सिसोदिया से जब इस्तीफा लिया तो अब स्वयं केजरीवाल इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे - अरविन्द सिसोदिया

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।