राहुल गांधी की लोकतंत्र विरोधी एवं असहिष्णु मानसिकता



कांग्रेस व नेहरू परिवार पं. नेहरू के समय से ही संघ के विषय में तिरस्कार, असहिष्णुता का भाव रखते आये हैं – डॉ. मनमोहन वैद्य


नई दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य जी ने कहा कि राहुल गांधी की “संघ को पराजित ही नहीं, नष्ट करेंगे” यह भाषा ही उनकी लोकतंत्र विरोधी एवं असहिष्णु मानसिकता प्रदर्शित करती है. लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली एवं सभी समझदार शक्तियों को इसका विरोध करना चाहिए.

कांग्रेस और नेहरु परिवार पंडित नेहरु के समय से ही संघ के विषय में तिरस्कार एवं असहिष्णुता का भाव रखते आये हैं. अपनी राजकीय सत्ता का प्रयोग करने के बाद भी कांग्रेस संघ की प्रगति को रोकने में ना सफल हुई है, ना ही वह संघ की लोकप्रियता में कोई सेंध लगा पायी है. अभी संघ का समाज में समर्थन एवं जनाधार अनेक गुना बढ़ा है, बढ़ रहा है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कांग्रेस के ऐसे अलोकतांत्रिक रवैये, असभ्य भाषा एवं असहिष्णु मानसिकता की घोर भर्त्सना करता है.

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

विश्व व्यापी है हिन्दुओँ का वैदिक कालीन होली पर्व Holi festival of Vedic period is world wide

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

भाजपा की सुपरफ़ास्ट भजनलाल शर्मा सरकार नें ऐतिहासिक उपलब्धियां का इतिहास रचा

रामसेतु (Ram - setu) 17.5 लाख वर्ष पूर्व

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण

भारत को आतंकवाद के प्रति सावचेत रहना ही होगा - अरविन्द सिसोदिया

दीवान टोडरमल के समर्पण शौर्य पर हिन्दुत्व का सीना गर्व से चौंडा हो जाता है - अरविन्द सिसौदिया Diwan-Todar-Mal