देशहित के लिऐ भाजपा कार्यकर्ता निरंतर पार्टी को मजबूत करते रहें - नारायण पंचारिया






देशहित के लिऐ भाजपा कार्यकर्ता निरंतर पार्टी को मजबूत करते रहें - नारायण पंचारिया


17 मार्च कोटा । भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया ने गुरूवार को कोटा सर्किट हाउस में प्रातः 11 बजे भाजपा शहर जिला कोटा की बैठक ली तथा पार्टी को निंरंतर मजबूत करने का आव्हान किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय ने की तथा संचालन जिला महामंत्री अरविन्द सिसोदिया ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अमित शर्मा ने किया।
उन्होने कहा “ कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या और बलिदान से अपनी भाजपा ग्राम पंचायत के पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक है। केन्द्र की सत्ता में आने के बाद देश का सभी स्तरों पर मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। विकास के कार्यों ने गति पकड़ी है, रूके पडे कार्यों को पूर्ण करने की दिशा में देश चल पडा है। हर क्षैत्र में हर वर्ग में मोदी सरकार की सराहना हो रही है। भाजपा की राज्य सरकारें विकास की कल्याणकारी नीतियां बना कर काम कर रहीं हैं। ”
उन्होने कहा ” देश की सरकार क्यों चल रही है, उसका मान सम्मान क्यों बड रहा है, विजन बना कर काम क्यों हो रहे हैं, कांग्रेस और कम्युनिष्टों को भा नहीं रहा हे। वे राजनैतिक द्वेषता एवं निहित स्वार्थ की राजनीती के लिये निरंतर बाधा उत्पन्न कर रहे है। मोदी सरकार के विरूद्ध , धुर विरोधी रहे कांग्रेस और कम्युनिष्ट अब आपस में समझोता कर राह रोकनें के प्रयत्नों में रत हैं।“
पंचारिया ने कहा ” देश विरोधी ताकतों एवं विपक्ष की राजनैतिक स्वार्थ से उत्पन्न स्थिती में कार्यकर्ता की भूमिका ओर भी बढ़ जाती है। कार्यकर्ता सिर्फ सत्ता के सिंहासन तक लानें वाला ही नहीं होता बल्कि वह सुशासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलानें में सहायक की भूमिका निभानें वाला भी बनें और भ्रम पूर्वक फैलाये जा रहे झूठ के बादलों को छांटने वाला भी बनें।“ उन्होने कहा “ भाजपा का जन्म ही देशहित के लिये हुआ है उसे देशहित से कोई रोक नहीं सकता, कार्यकर्ता सरकार के कार्यों को जन जन में लेजाकर सरकार को शक्ति प्रदान करें , उसे मजबूती दें।”
भाजपा के जिला अध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय ने कहा भाजपा शहर जिला कोटा केन्द्र एवं राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारीयां पत्रक के द्वारा जन जन तक पहुंचायेगी।
भाजपा के जिला अध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया तथा पंचारिया ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की । इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री मदन दिलावर, उप महापौर श्रीमती सुनीता व्यास, महामंत्री जनजाती मोर्चा प्रहलाद पंवार, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हनुमान शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जटाशंकर शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश विजयवर्गीय, पूर्व जिला अध्यक्ष मनमोहन जोशी, पूर्व प्रदेश मंत्री हीरेन्द्र शर्मा, कोर कमेटी सदस्य महेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कृष्णकुमार रामबाबू सोनी, विशाल जोशी, अशोक चौधरी, लक्ष्मणसिंह खीची, त्रिलोक सिंह, जिला मंत्री मुकेश विजय,राकेश मिश्रा,राजेन्द्र अग्रवाल,कैलाश गौतम, अशोक जैन, अमित दाधीच,अर्थपाल सिंह,कोषध्यक्ष कपिल जैन,एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक बादल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गिरिराज गौतम , पूर्व महामंत्री नेता खण्डेलवाल, पूर्व महामंत्री दिनेश सोनी, रविन्द्रसिंह सोलंकी, किशन पाठक, पार्षद कृष्णमुरारी सांवरिया, महिला मोर्चा की श्रीमती कृष्णा खण्डेलवाल, श्रीमती प्रभा तंवर, श्रीमती संगीता महेश्वरी, रेखा खेलवाल, राधारानी श्रीवास्तव, युवा मोर्चा से प्रद्युमन सिंह पौमी, प्रखर कौशल, सचिन मिश्रा,देबू राही, गोपालकृष्ण सोनी सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अरविन्द सिसोदिया
जिला महामंत्री
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

विश्व व्यापी है हिन्दुओँ का वैदिक कालीन होली पर्व Holi festival of Vedic period is world wide

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

भाजपा की सुपरफ़ास्ट भजनलाल शर्मा सरकार नें ऐतिहासिक उपलब्धियां का इतिहास रचा

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण

रामसेतु (Ram - setu) 17.5 लाख वर्ष पूर्व

दीवान टोडरमल के समर्पण शौर्य पर हिन्दुत्व का सीना गर्व से चौंडा हो जाता है - अरविन्द सिसौदिया Diwan-Todar-Mal

भारत को आतंकवाद के प्रति सावचेत रहना ही होगा - अरविन्द सिसोदिया