भारत : 2,64,000 करोड़पति और 95 अरबपति : बांकी सब गरीब !



रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल संपत्ति 5,600 अरब डॉलर (जून 2016 तक) आंकी गई है और कुल 2,64,000 करोड़पति और 95 अरबपति हैं।  यानी कि बांकी सब गरीब  !!!

मुंबई पहला और दिल्ली देश का दूसरा सबसे अमीर शहर: रिपोर्ट
इकनॉमिक टाइम्स| Sep 29, 2016, नई दिल्ली

भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई देश का सबसे अमीर शहर है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां 45,000 लोगों के पास कुल 820 अरब डॉलर की संपत्ति है, जबकि वहां 45,000 करोड़पति और 28 अरबपति हैं। न्यू वर्ल्ड वेल्थ के अनुसार, मुंबई के बाद दिल्ली और बेंगलुरु का स्थान है। लोगों के पास संपत्ति के मामले में दिल्ली भारत में दूसरा सबसे अमीर शहर है। इसके बाद बेंगलुरु है।

दिल्ली में जहां 450 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 22,000 करोड़पति और 18 अरबपति हैं, वहीं बेंगलुरु में 320 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 7,500 करोड़पति और 8 अरबपति हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल संपत्ति से मतलब निजी संपत्ति से है, जो लोगों के पास है। रिपोर्ट में संपत्ति को किसी व्यक्ति की शुद्ध संपत्ति के रूप में परिभाषित किया गया है। इसमें उनकी सभी संपत्ति (अचल संपत्ति, नकद, इक्विटी, बिजनस इंट्रेस्ट) शामिल हैं, जिनमें से बकाए या लोन को घटाया गया है।

रिपोर्ट में सरकारी फंड को आंकड़े से अलग रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल संपत्ति 5,600 अरब डॉलर (जून 2016 तक) आंकी गई है और कुल 2,64,000 करोड़पति और 95 अरबपति हैं। देश में अन्य उभरते शहरों में सूरत, अहमदाबाद, विशाखापत्तनम, गोवा, चंडीगढ़, जयपुर और वड़ोदरा शामिल हैं।

रिपोर्ट का कहना है कि अगले दशक में भारत को लोकल फाइनैंश सर्विसेज, इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी, रियल एस्टेट, हेल्थकेयर और मीडिया सेक्टर की जबरदस्त ग्रोथ से फायदा मिलने की उम्मीद है। इसमें कहा गया है, 'खास तौर पर लोकल हॉस्पिटल सर्विसेज और हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में शानदार ग्रोथ की उम्मीद है। संपत्ति की ग्रोथ के मामले में हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु के सबसे आगे रहने का अनुमान है।'

बाकी अमीर शहरों में हैदराबाद (कुल संपत्ति 310 अरब डॉलर, 8,200 करोड़पति, 7 अरबपति), कोलकाता (कुल संपत्ति 290 अरब डॉलर, 8,600 करोड़पति और 10 अरबपति), पुणे (कुल संपत्ति 180 अरब डॉलर, 3,900 करोड़पति और 5 अरबपति), चेन्नई (कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर, 6,200 करोड़पति और 4 अरबपति) और गुड़गांव (कुल संपत्ति 110 अरब डॉलर, 3,600 करोड़पति और 2 अरबपति) शामिल हैं।

------------

टॉप टेन अमीर देशों की सूची में भारत , न्यू वर्ल्ड वेल्थ ने जारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली, भाषा । देश की अर्थव्यवस्था अब मजबूत हो रही है इसमें कोई दोराह पर अब भारत ने एक बड़ी कामयबी हांसिल कर ली है हमने विश्व के सबसे अमीर देशों में अपनी नाम बनाने दाख़िल कर लिया है . लगता है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेक इन इंडिया का सपना सच होता दिख रहा है .

दरअसल, दुनिया के सबसे अमीर देशों की फेहरिश्त में अब भारत भी शामिल हो गया है।  इतना ही नही हमने कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और इटली जैसे देशों को पछाड़ते हुए दुनिया  के टॉप टेन अमीर देशों में सातवां स्थान हासिल किया है। इसमें भारत की कुल वैयक्तिक संपदा 5,600 अरब डॉलर की है, जबकि सूची में शीर्ष स्थान पर अमेरिका है.

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का स्थान सातवां है और वह कनाडा (4,700 अरब डॉलर), आस्ट्रेलिया (4,500 अरब डॉलर) और इटली (4,400 अरब डॉलर) से पहले आता है। इन तीन देशों का स्थान सूची में क्रमश: आठवां, नौवां और 10वां है।
कुल वैयक्तिक संपत्ति रखने के संदर्भ में दुनिया में शीर्ष स्थान पर अमेरिका है। अमेरिका में यह संपत्ति 48,900 अरब डॉलर की है, जबकि दूसरे स्थान पर चीन और तीसरे स्थान पर जापान आता है जहां क्रमश: वैयक्तिक संपत्ति क्रमश: 17,400 अरब डॉलर और 15,100 अरब डॉलर की है।
--------

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता नें स्विकारा “ रामलला को फिर से टॉट में जाने का कांग्रेस से खतरा है “

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

राहुल का अमेठी से रायबरेली भागना, क्या वायनाड से भी हार का संकेत है - अरविन्द सिसोदिया

जान बचानें वाली वेक्सीन से ही जिन्दा है, भ्रम न फैलाएं - अरविन्द सिसोदिया

हम जिन्दा हैं, "वेक्सीन टूलकिट" झूठा है - अरविन्द सिसोदिया We are alive by vaccine

खींची राजवंश : गागरोण दुर्ग

आप पार्टी में भी परिवारवाद बड़ा, अब नंबर दो मनीष नहीं सुनीता केजरीवाल

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।