कोटा के विकास से धारीवालजी बौखला गये हैं










जमकर लगे धारीवाल विरोधी नारे 
कांग्रेस के भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन के विरोध में 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रमकता से किया जबावी प्रर्दशन 
कोटा के विकास से धारीवालजी बौखला गये हैं - हेमन्त विजयवर्गीय 


    कोटा 10 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी, शहर जिला कोटा के जिला अध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय के नेतृत्व में मंगलवार सुबह 11 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता मोहन टाकिज रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर एकत्र हो गये और जम कर कांग्रेस के विरूद्ध नारेबाजी की, कांग्रेस के प्रदर्शन के सामनें जा कर भाजपा ने आक्रामक तरीके से कांग्रेस के विरूद्ध नारेबाजी की और उन्हे लौटनें पर मजबूर किया।
    भाजपा जिला अध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय ने पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुये कहा “ असल बात तो यह है कि कांग्रेस और उसके पूर्व मंत्री शांती धारीवाल कोटा में भाजपा के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं और धारीवाल को अब अपनी स्पष्ठ पुनः हार नजर आ रही हे।”
     विजयवर्गीय ने कहा “ भाजपा कार्यकर्ता के आज दिखा दिया है कि पार्टी उनके लिये मां है और वे इसके लिये जीते - मरते हैं ।“ उन्होने कहा “ आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कांग्रेस को करारा जबाव दिया है। उसके लिये में कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। वहीं कांग्रेस का प्रदर्शन न केवल फैल हुआ बल्कि शर्मनाक स्थिती को प्राप्त हुआ है। ”
    महामंत्री अरविन्द सिसोदिया ने कहा “ सामान्य तौर पर पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारी सायंकाल के समय में बैठते है। किन्तु कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुये पार्टी अध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पर 11 बजे से प्रदर्शन तक रहे। इसी क्रम में सैंकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक पार्टी कार्यालय पर पहुंचे और कांग्रेस के प्रदर्शन स्थल पर पहुच कर उनके विरू़द्ध जम कर जबावी नारे बाजी की। “
  
     भाजपा जिला अध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय पार्टी के कार्यालय पर बैठे तो पार्टी के महामंत्री अरविन्द सिसोदिया एवं अमीत शर्मा, जिला मंत्री अमित दाधीच, अतीस सक्सेना, मुकेश विजय, राजेन्द्र अग्रवाल आदि की अगुवाई में कांग्रेस के प्रदर्शन के सामने  भाजपा कार्यकताओं ने जाकर प्रदर्शन किया और जमकर कांग्रेस विरोधी नारे बाजी की। कांग्रेस को लोगों को बोलने तक नहीं दिया गया।

         भाजपा कार्यालय परं भाजपा जिला अध्यक्ष हेमन्त विजयवर्गीय, जिला महामंत्री अरविन्द सिसोदिया, अमित शर्मा, जगदीश जिंदल, जिला उपाध्यक्ष सतीष गोपालानी, विशाल जोशी, अशोक चौधरी, त्रिलोक सिंह, मयेक सेठी, जिला मंत्री मुकेश विजय, राजेन्द्र अग्रवाल, अमित दाधीच, अशोक जैन, अर्थपाल सिंह,कार्यालय मंत्री गोपालकृष्ण सोनी, पार्षद बृजेश शर्मा नीटू, पार्षद इन्द्रर कुमार जैन, पार्षद बसरूद्दीन, पार्षद चन्द्रप्रकाश सोनी,  किसान मोर्चा के अध्यक्ष गिरीराज गौतम, एस सी मोर्चा अध्यक्ष अशोक बादल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हाजी हमिद कुरैसी, आसिफ मिर्जा, बादशाह भाई, युवा मोर्चा के प्रभारी हीतेन्द्रसिंह हाड़ा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा, विवेक मित्तल, खेमचन्द  शाक्यवाल मण्डल महामंत्रियों में पवन भटनागर, रमेश शर्मा, प्रमोद मित्तल, मनोज निराला, सियाराम वैष्णव, किशोर सिंह, शिवनारायण शर्मा , महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रेखा खेलवाल, जिला उपध्यक्षा सुरभी झामनानी एवं जिला मंत्री मधु विश्नोई, आईटी सेल के जिला संयोजक सुनील पोकरा, रोहित गर्ग, मोर्चा महामंत्री देवू राही, नरेन्द्र मेघवाल, राकेश सफेला, सचिन मिश्रा मोनू, घनश्याम ओझा, बृजेश विजयवर्गीय, निहाल प्रजापति, दीप सेठी, अनिल भडाना, लोकेन्द्रसिंह लव बना  आदि ने प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

भवदीय
अरविन्द सिसोदिया,
भाजपा जिला महामंत्री
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

विश्व व्यापी है हिन्दुओँ का वैदिक कालीन होली पर्व Holi festival of Vedic period is world wide

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और आतंकवाद दियाः भजन लाल शर्मा bjp rajasthan

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

भाजपा की सुपरफ़ास्ट भजनलाल शर्मा सरकार नें ऐतिहासिक उपलब्धियां का इतिहास रचा

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण

सिसोदिया से जब इस्तीफा लिया तो अब स्वयं केजरीवाल इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे - अरविन्द सिसोदिया

"जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है"।