गुलाबचन्द कटारिया : जन विश्वास का नेता




- अरविन्द सिसौदिया
जिला महामंत्री भाजपा कोटा !!! 
9414180151 / 9509559131

माननीय गुलाबचन्द्र कटारिया जी को कभी सत्ता सुख ने छुआ तक नहीं हे। कांग्रेस को खुश करने के लिये कोई कुछ भी कह सकता है - लिख सकता हे। समस्या,समाधान, अनुसंधान और विकास निरंतर चलनेवाली प्रतिक्रिया है। जनता के बीच जिनकी जमानत भी नहीं बचती वे लिखनें में कुछ भी लिख सकते हे। मगर कोई भी आरोप लगाने वाला श्री गुलाबचन्द कटारिया जैसा जन विश्वास का नेता बन कर दिखायें तो जानें।

विधानसभा की सदस्यता
1977 - 1955 सदस्य, 6वीं राजस्थान विधान सभा
1980 - 1985 सदस्य, 7वीं राजस्थान विधान सभा
1989 - 1991 सदस्य, 9वीं लोक सभा
1993 - 1998 सदस्य, 10वीं राजस्थान विधान सभा
1998 - 2003 सदस्य, 11वीं राजस्थान विधान सभा
2003 - 2008 सदस्य, 12वीं राजस्थान विधान सभा
2008 - 2013 सदस्य, 13वीं राजस्थान विधान सभा
2013 - cont. सदस्य, 14वीँ राजस्थान विधान सभा
पार्टी पदों पर कार्य
1977 - 1980 उपाध्यक्ष एवं महासचिव, जनता युवा मोर्चा
1980 - 1985 सचिव, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राजस्थान
1986 - 1993 महासचिव, भाजपा, राजस्थान
27/05/1999 - 19/06/2000 भाजपा अध्यक्ष, राजस्थान
सरकार में पदों पर कार्य
1980 - 1981 सदस्य, प्राक्कलन समिति, राजस्थान विधान सभा।
1981 - 1985 सदस्य, प्राक्कलन समिति (अ), राजस्थान विधान सभा।
19/01/1990 Member, Committee on Papers Laid on the Table, Lok Sabha
1990 सदस्य, कृषि संबंधी समिति, लोक सभा।
13/12/1993 - 30/11/1998 मंत्री, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा, भाषा, सरकार. राजस्थान की।
13/12/1993 - 05/07/1998 मंत्री, संस्कृत शिक्षा, भाषी अल्पसंख्यक, भाषा विभाग (भाषा विभाग), देवस्थान, राजस्थान सरकार।
1999 - 2000 अध्यक्ष, लोक लेखा समिति, राजस्थान विधान सभा।
1999 - 2000 सदस्य, सदन समिति, राजस्थान विधान सभा।
24/08/2002 से 04/12/2003 विपक्ष के नेता, राजस्थान विधान सभा।
08/01/2004 से 31/05/2004 लोक निर्माण विभाग और गृह मंत्री, राजस्थान सरकार।
31/05/2004 से 31/12/08 गृह मंत्री, राजस्थान सरकार।

----------


** देश के बढ़ते मान सम्मान को आगे ले जानें के लिये निरंतर भाजपा को जितायें - आगे बढ़ायें - गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया 

कोटा 27 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर पूरे देश को विश्वास है, उन्ही के नेतृत्व में भाजपा विभिन्न प्रदेशों सहित पूरे देश में छा गई और भारत पूरे विश्व में छा गया है। देश को आगे बढ़ानें के लिये भारतमाता को परम वैभव पर पहुंचानें के लिये, अमीर गरीब की खाई खत्म करने के लिये, आतंकवाद परास्त करने के लिये और पाकिस्तान को घर में घुस कर ठोकनें के लिये लगातार भाजपा को विजयी बनाना होगा ताकि शक्तिशाली देश का वास्तविक निर्माण हो सके,नया भारत बने सके। यह उदगार भाजपा शहर जिला कोटा की जिला बैठक में गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने कहे।
उन्होने कहा कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुये कहा “ व्यक्तिगत लाभ हॉनी के कारण देश हित में बाधा नहीं आनी चाहिये , देश का नव निर्माण होगा, देश मजबूत बनेगा, देश आत्म निर्भर बनेगा तो पीढ़ियों का सुख और वैभव बढ़ेगा।” कटारिया ने भावुक होते हुये कहा “ भष्टाचार की भट्टी में जल कर राख हो चुकी कांग्रेस भाजपा के विजय रथ को नहीं रोक सकती, राई जैसी किसी सफलता से भाजपा को नहीं रोका जा सकता, सारा विपक्ष मोदी के विरूद्ध एक जुट हो रहा है। हमें चुनौती समझना चाहिये और भाजपा कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना चाहिये कि किसी भी तरह की चुनौती हो हम भाजपा के विजयी रथ को आगे बढ़ायेंगे।”
उन्होने कहा “ भाजपा की वर्तमान सत्ता को देख कर किसी भी नेता को अभिमान करने की जरूरत नहीं है, यह स्थिती 93 साल से संघ के चल रहे अथक परिश्रम की परिलब्धि है, शाखा की मिट्टी में खेलो लोगों की सिद्धि है, 70 साल से राजनैतिक क्षैत्र में आहूती बन कर स्वाहा हो गये लाखों - लाखों कार्यकर्ता के परिश्रम और तपस्या का फल है। इसे हमें संजो कर और आगे तक ले जाना है, भारत माता को परमवैभव के सिंहासन पर आरूढ़ करना है। चरैवेती चरैवैती की तरह निरंतर विजयी के साथ राष्ट्रनिर्माण के सारथी बनना है।”
कटारिया ने कहा कांग्रेस किसी भी मंच पर आकर विकास कार्यो पर मुझसे बहस कर सकती है, उन्होने 50 साल के शासन में जो किया उससे कई गुना हमनें अपने शासन करके दिखाया है।

अरविन्द सिसौदिया
जिला महामंत्री भाजपा कोटा
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

विश्व व्यापी है हिन्दुओँ का वैदिक कालीन होली पर्व Holi festival of Vedic period is world wide

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

हमारा देश “भारतवर्ष” : जम्बू दीपे भरत खण्डे

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

हमें वीर केशव मिले आप जबसे : संघ गीत

भाजपा की सुपरफ़ास्ट भजनलाल शर्मा सरकार नें ऐतिहासिक उपलब्धियां का इतिहास रचा

कांग्रेस की हिन्दू विरोधी मानसिकता का प्रमाण

रामसेतु (Ram - setu) 17.5 लाख वर्ष पूर्व

दीवान टोडरमल के समर्पण शौर्य पर हिन्दुत्व का सीना गर्व से चौंडा हो जाता है - अरविन्द सिसौदिया Diwan-Todar-Mal

भारत को आतंकवाद के प्रति सावचेत रहना ही होगा - अरविन्द सिसोदिया